एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्र्ष्टाचार और अत्याचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है !

   संस्थान के कार्य इस प्रकार हैं-

  • देश भर में हस्ताक्षर अभियान एंव स्कूलों कालेजों एंव अन्य शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेमिनारों का आयोजन।
  • आमजन की भ्रष्टाचार और अत्याचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना।
  • कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना।
  • समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देना।
  • आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना।