एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन एक रजिस्टर्ड संस्था है जो संपूर्ण भारत में भ्रष्टाचार और अत्याचार के प्रति पिछले 5 सालों से लोगों को जागरूकता के लिए कार्य कर रही है, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश सिंह राजपुरोहित के द्वारा देश के हर एक राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ मुहिम को चलाया जा रहा है जिससे बहुत सारे लोगों को फायदा हो रहा है संस्था का मुख्य उद्देश्य हैं किसी भी गरीब के साथ भ्रष्टाचार या अत्याचार होता है तो उसका सहयोग करना और न्याय दिलाना संस्था में आर्मी से रिटायर्ड और पुलिस से रिटायर्ड और समाजसेवी लोग जुड़े हुए हैं जो संस्था के हर एक कार्य में अपना सहयोग करते हैं एंटी करप्शन एंटी क्राइम फाउंडेशन के माध्यम से जो अधिकारी भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ कार्य करते हैं ऐसे अधिकारियों को संस्था के द्वारा नेशनल लेवल के अवॉर्ड फंक्शन करवा कर उनको सम्मानित किया जाता है।